लाइव न्यूज़ :

नाइका के आईपीओ को पहले दिन 1.55 गुना अभिदान मिला

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली 28 अक्टूबर सौंदर्य एवं देखभाल से जुड़े उत्पाद ‘ऑनलाइन’ बेचने वाली कंपनी नाइका के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के पहले दिन बृहस्पतिवार को 1.55 गुना अधिक अभिदान मिला। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड नाइका का संचालन करती है।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी के आईपीओ को 5,352 करोड़ रुपये के 4,09,73,280 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि बिक्री के लिए 2,64,85,479 शेयर पेश किए गए हैं।

पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी में 1.39 गुना, खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 3.50 गुना तथा गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में रखे गए शेयरों के लिए 60 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ के तहत 630 करोड़ रुपये के नये निर्गम और प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के 41,972,660 शेयरों को बाजार में बिक्री प्रस्ताव के जरिए बेचा जा रहा है।

निर्गम के लिये मूल्य दायरा 1,085-1,125 रुपये प्रति शेयर है।

एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड ने बताया कि उसने बुधवार को एंकर निवेशकों से 2,396 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल विस्तार, नए खुदरा स्टोर और भंडारण केंद्र खोलने में करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार