लाइव न्यूज़ :

बाजार में बहार, सेंसेक्स 330 अंक के उछाल से रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी भी नए उच्चतम स्तर पर

By भाषा | Updated: May 30, 2019 17:00 IST

निवेशकों को नई सरकार से काफी उम्मीदें है। निवेशक अब मंत्रियों के विभागों का इंतजार कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य आज शाम सात बजे शपथ ले रहे हैं। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 400 अंक तक ऊपर जाने के बाद अंत में 329.92 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,831.97 अकं के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 39,911.92 अंक का उच्चस्तर और 39,500.56 अंक का निचला स्तर भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.80 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,945.90 अंक के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 330 अंक की लंबी छलांग के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मई माह के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटाने के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से बाजार में तेजी आई।

इसके अलावा निवेशकों को नई सरकार से काफी उम्मीदें है। निवेशक अब मंत्रियों के विभागों का इंतजार कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य आज शाम सात बजे शपथ ले रहे हैं। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 400 अंक तक ऊपर जाने के बाद अंत में 329.92 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,831.97 अकं के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 39,911.92 अंक का उच्चस्तर और 39,500.56 अंक का निचला स्तर भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.80 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,945.90 अंक के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी 3.44 प्रतिशत लाभ में रहा। भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, यस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी 2.33 प्रतिशत की बढ़त रही। वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, इंडसइंडस बैंक और वेदांता के शेयर 2.39 प्रतिशत तक टूट गए।

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 304.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशक भी 189.58 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीमुंबईइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो