लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने नायरा एनर्जी के विस्तार के जोखिमों के आकलन को तीन सदस्यीय समिति बनाई

By भाषा | Updated: June 11, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने नायरा एनर्जी की तेल रिफाइनरी के विस्तार से जुड़े जोखिमों के आकलन के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। रूस की कंपनी रोसनेफ्ट के स्वामित्व वाली यह रिफाइनरी गुजरात में स्थित है। समिति रिफाइनरी के विस्तार से जुड़े जोखिमों के आकलन के बाद कुछ उपाचारात्मक उपाय सुझाएगी।

एनजीटी के चेयरपर्सन आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने पर्यावरण मंजूरी के मामले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए नायरा एनर्जी को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी आवश्यक रक्षोपाय अपनाए जाएं और पर्यावरणीय मंजूरी की शर्तों का अनुपालन किया जाए।

पीठ में न्यायमूर्ति एम सत्यनारायण भी शामिल है।

पीठ ने कहा कि ऐहतियाती सिद्धान्तों को लागू करते हुए हम मुख्य वन्यजीव वार्डन, गुजरात, मेरिन नेशनल पार्क के निदेशक तथा राज्य पीसीबी की तीन सदस्यीय समिति का गठन कर रहे हैं। यह समिति परियोजना के विस्तार से जुड़े जोखिमों के आकलन के बाद उपाय सुझाएगी।

पीठ ने कहा कि समिति गतिविधियों के परिचालन की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों की सिफारिश कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट