लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया को लेकर बोले नवनियुक्त सीईओ कैंपबेल विल्सन- उन्हें नई भूमिका में करना है चुनौतीपूर्ण काम

By भाषा | Updated: May 14, 2022 17:42 IST

सिंगापुर एयरलाइन्स (एसआईए) टाटा समूह के संयुक्त उद्यम वाली एयरलाइन विस्तार में साझेदार है। टाटा संस ने विल्सन को अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की गुरुवार को घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा समूह ने गत 27 जनवरी को सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण संभाला है। कर्ज के बोझ से दबी इस एयरलाइन के लिए टाटा समूह ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी।

नई दिल्ली: कैंपबेल विल्सन ने एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) के तौर पर अपनी नियुक्ति के बारे में कहा कि एक एतिहासिक एयरलाइन की अगुआई करना एक शानदार अवसर है। विल्सन ने कहा कि इस नई भूमिका में उन्हें बहुत चुनौतीपूर्ण काम करना है। वह अभी सिंगापुर एयरलाइंस के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी स्कूट एयर के सीईओ हैं। 

सिंगापुर एयरलाइन्स (एसआईए) टाटा समूह के संयुक्त उद्यम वाली एयरलाइन विस्तार में साझेदार है। टाटा संस ने विल्सन को अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की गुरुवार को घोषणा की। स्कूट के कर्मचारियों को शुक्रवार को भेजे संदेश में विल्सन ने कहा, "मैंने कार्यकारी दल और कर्मचारी संगठन के नेताओं को स्कूट और एसआईए समूह से अपने इस्तीफे के बारे में बता दिया है।" 

विल्सन ने कहा, "स्कूट को छोड़ने का फैसला खासा मुश्किल रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "आगे का मार्ग बहुत चुनौतीपूर्ण है और मुझे प्रसन्नता है कि एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने मुझे इस एयरलाइन का नया सीईओ चुना है।" उन्होंने कहा, "अब टाटा समूह के स्वामित्व वाली ऐतिहासिक एयरलाइन की अगुआई करने, उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का शानदार अवसर है। इस उत्साहजनक चुनौती की यात्रा शुरु करके मैं प्रसन्न हूं।" टाटा समूह ने गत 27 जनवरी को सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण संभाला है। कर्ज के बोझ से दबी इस एयरलाइन के लिए टाटा समूह ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी।

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा संस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?