लाइव न्यूज़ :

नेस्ले ने किट कैट पैकेट पर कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान का स्थान गलत दिखाये जाने को लेकर माफी मांगी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल मैगी, दूध पाउडर, कॉफी, जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने शुक्रवार को अपने किटकैट चॉकलेट पैकेट पर मणिपुर के कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान को मेघालय में दिखाये जाने के लिए माफी मांगी। राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा आपत्ति के बाद कंपनी ने यह माफी मांगी है।

किटकैट चॉकलेट की विशेष खेप की पैकेजिंग में रेड पांडा की तस्वीर भी उकेरी गयी है। जबकि यह प्रजाति कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में नहीं पायी जाती।

नेस्ले इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अभी लोग घर पर रह रहे हैं। ऐसे में किट कैट ट्रैवल ब्रेक पैक का मकसद खूबसूरत जगहों को दिखाकर इस कठिन समय में लोगों के चेहरे पर एक मुस्कान लाना था। हमने ‘सेलेब्रेटिंग वाइल्ड लाइफ’ से जुड़े पैकेटों में से एक में जगह की गलत जानकारी दी और हम उसके लिये माफी मांगते हैं। यह गैर-इरादतन त्रुटी है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इन जगहों की खूबसूरती सामने लाने के लिये यथाशीघ्र दो नया पैक ला रहे हैं। इन पैकेटों पर मणिपुर के कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान और मेघालय के बालपकरम राष्ट्रीय उद्यान को उकेरा जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के प्रधान वन संरक्षक (वन्य जीव) और मुख्य वन्य वार्डेन ए के जोशी ने नेस्ले इंउिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर कहा था कि किटकैट चॉकलेट की पैकिंग पर कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान को मेघालय में दिखाया गया। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है क्योंकि दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ पार्क मणिपुर में स्थित है।

जोशी ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किये जाने का भी आरोप लगाया और किट कैट चॉकलेट के कुछ कवर पर रेड पांडा की तस्वीर दिखाये जाने पर आपत्ति जतायी। यह प्रजजित कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में नहीं पायी जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट