लाइव न्यूज़ :

भारत, यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अगले महीने शुरू हो: सीतारमण

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच शिखर सम्मेलन के दौरान व्यापार समझौते पर औपचारिक बातचीत फिर से शुरू होने से दोनों पक्षों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत मई 2013 से अटकी पड़ी है। उस समय दोनों पक्ष आईटी क्षेत्र के लिये डेटा सुरक्षा समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने में विफल रहे। 27 सदस्यीय समूह के साथ बातचीत जून 2007 में शुरू हुई थी।

पुर्तगाल के विदेश मंत्री अगस्तो सैंतोस सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान सीतारमण ने कहा कि भारत और ईयू के बीच आठ मई को पोर्तो (पुर्तगाल) में शिखर सम्मेलन के दौरान व्यापार और निवेश समझौतों पर औपचारिक बातचीत फिर से शुरू होना पुर्तगाल की अगुवाई में ईयू परिषद की उल्लेखनीय सफलता होगी।

वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘वित्त मंत्री सीतारमण ने बातचीत के दौरान....आपसी भरोसे और समान प्रतिबद्धता के साथ मजबूत आर्थिक और वित्तीय संपर्कों के आधार पर ऐतिहासिक द्विपक्षीय रिश्तों के निर्माण की जरूरत पर भी बल दिया।’’

बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर एक-दूसरे देश की यात्रा के महत्व को रेखांकित किया। इससे दोनों देशों के बीच कई समझौतों के रास्ते साफ हुए और उसके अच्छे परिणाम सामने आये। इससे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध को 21वीं सदी की आधुनिक भागीदारी में बदलने में मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख