लाइव न्यूज़ :

वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले खिलौने बनाने की जरूरत: पीएचडीसीसीआई

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई उद्योग संघ पीएचडीसीसीआई ने शुक्रवार को कहा कि खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले अच्छी गुणवत्ता के खिलौने बनाने और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) में बड़े पैमाने पर निवेश करने की जरूरत है।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने एक बयान में कहा कि भारत को चीन से घटिया और निम्न गुणवत्ता वाले आयात पर अंकुश लगाने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण के कड़े मानकों और तकनीकी नियमों को लागू करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘खिलौना उद्योग की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने और ब्रांड इंडिया की विश्व स्तर पर पहचान को मजबूत करने के लिए बुनियादी ढांचे, नवाचार और अनुसंधान तथा विकास (आरएंडडी) में निवेश बढ़ाने और बड़े पैमाने पर कौशल विकास की जरूरत है।’’

अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग हिस्सों का आयात करने और असेंबलिंग गतिविधियों के बजाय देश में खिलौनों की एक मूल्य श्रृंखला के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल