लाइव न्यूज़ :

एनसीएलएटी ने ओयो अनुषंगी के दिवाला मामले में रिणदाता समिति बनाने के आदेश को स्थगित किया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय

कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने उसकी अनुषंगी ओयो हटल्स एण्ड होम्स प्रा. लि. (ओएचएचपीएल) के खिलाफ दिवाला एवं रिणशोधन अक्षमता कानून के तहत रिणदाताओं की समिति (सीओसी) गठित करने पर रोक लगा दी है।

इससे पहले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने ओयो की अनुषंगी ओएचएचपीएल के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू किये जाने के संबंध में दायर याचिका को सुनवायी के लिए दाखिल कर लिया था। यह याचिका ओएचएचपीएल से 16 लाख करोड़ रुपये की वसूली करने को लेकर दायर की गई है। हालांकि, ओयो ने बुधवार को अपीलीय न्यायाधिकरण में याचिका को चुनौती दी।

ओयो ने एक ट्वीट में कहा है, ‘‘एनसीएलएटी ने हमारी याचिका को स्वीकार कर लिया और ओएचएचपीएल के खिलाफ दायर आईबीसी प्रक्रिया में सीओसी गठित करने के आदेश पर स्थगन दे दिया है। दावा करने वाले ने पहले ही 16 लाख रुपये प्राप्त कर लिये हैं जो कि कंपनी ने विरोध जताते हुये भुगतान किये थे।’’

ओयो के संस्थापक और समूह सीईओ रितेश अग्रवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कल से (बुधवार) से सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने भी समर्थन दिया है मैं उनका दिल से शुक्रगुजार हूं। भ्रामक समाचारों और फार्वर्ड किये गये संदशों को हतोत्साहित करने के लिये आप लोगों का शुक्रिया करता हूं।’’

अग्रवाल ने बुधवार को इस तरह के समाचारों और रिपोर्टों का खंडन किया कि कंपनी ने दिवाला कार्रवाई के लिये मामला दायर किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘इस तरह के पीडीएफ और तैयार संदेश जारी किये जा रहे हैं जिनमें दावा किया गया है कि ओयो ने दिवाला कार्रवाई के लिये मामला दायर किया है। ये संदेश पूरी तरह से असत्य और गलत हैं। एक दावेदार ने 16 लाख रुपये (22,000 डालर) के बकाये को लेकर ओयो की अनुषंगी पर दावा किया है जिसको लेकर उसने एनसीएलटी में याचिका लगाई है।’’

दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता कानून (आईबीसी) के तहत कोई भी रिणदाता कंपनी को लंबित भुगतान नहीं किये जाने पर दिवाला प्रक्रिया में ले जा सकता है। एनसीएलटी में याचिका दायर हो जाने पर एक समाधान पेशेवर की नियुक्ति की जाती है जो कि रिणदाता के दावे की जांच परख करता है और इस प्रकार के दावे को निपटाने के लिये कंपनी के कामकाज को देखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?