लाइव न्यूज़ :

नैसकॉम ने ‘मध्यवर्ती सेवाओं’ के दायरे पर जीएसटी परिषद के स्पष्टीकरण का स्वागत किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर नैसकॉम ने शनिवार को कहा कि मध्यवर्ती सेवाओं के दायरे पर जीएसटी परिषद के स्पष्टीकरण से यह सुनिश्चित होगा कि प्रवर्तन अधिकारी अब बीपीएम निर्यात / आरएंडडी निर्यात और आईटी सेवाओं से संबंधित निर्यात के लिए निर्यात के दर्जे से इनकार नहीं करेंगे।

जीएसटी परिषद ने शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों पर अस्पष्टता और कानूनी विवादों को दूर करने के लिए कुछ परिपत्र जारी करने की सिफारिश की थी। इसमें सेवाओं के निर्यात के लिए आईजीएसटी कानून 2017 की एक धारा के संदर्भ में ‘मध्यवर्ती सेवाओं’ के दायरे पर स्पष्टीकरण और ‘एक विशिष्ट व्यक्ति के प्रतिष्ठान’ शब्द की व्याख्या से संबंधित स्पष्टीकरण शामिल थे।

नैसकॉम ने एक बयान में कहा, ‘‘नैसकॉम मध्यवर्ती सेवाओं के दायरे को स्पष्ट करने के लिए एक परिपत्र जारी करने के जीएसटी परिषद के निर्णय का स्वागत करता है। हम उम्मीद करते हैं कि इससे बीपीएम उद्योग के लिए एक लंबे समय से अटके मुद्दे का समाधान होगा और यह सुनिश्चित होगा कि बीपीएम निर्यात/ आरएंडडी निर्यात और आईटी सेवाओं से संबंधित निर्यात के लिए निर्यात के दर्जे से प्रवर्तन अधिकारी अब इनकार नहीं करेंगे।’’

नैसकॉम ने कहा कि इससे भारत में जीसीसी केंद्रों के लिए अनिश्चितता के बादल खत्म होंगे। संस्था ने कहा कि वह पिछले दो-तीन साल से इस मुद्दे की पैरवी कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार