लाइव न्यूज़ :

नास्कॉम ने एफसीआरए नियमों में अस्थाई छूट, वैक्सीन आयात को उदार बनाने की मांग की

By भाषा | Updated: May 13, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई नास्कॉम ने गुरुवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विदेशी प्रतिबंध विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) मानदंडों में अस्थाई छूट देने और कोविड-19 की वैक्सीन आयात करने को उदार बनाने की मांग की है।

आईटी उद्योग के संगठन ने इस घातक महामारी की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए डेटा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कोविड की निगरानी और टीकाकरण के आंकड़ों के विश्लेषण से शुरुआती चेतावनी संकेतों को समझने में मदद मिल सकती है।

नास्कॉम ने एक बयान में कहा कि इन सभी कदमों से उद्योग दूसरी लहर पर काबू पाने और भविष्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार रहने में देश की मदद कर सकता है।

नास्कॉम ने कहा कि टीकाकरण व्यवस्था को उदार बनाया गया है, लेकिन निजी क्षेत्र के लिए वैक्सीन की उपलब्धता बड़ी चुनौती बनी हुई है।

बयान में कहा गया, ‘‘हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत में वैक्सीन कहां उपलब्ध हैं, लेकिन इसके साथ ही हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित सभी वैक्सीन आपातकालीन उपयोग के लिए उपलब्ध हों। ’’

नास्कॉम ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का विनाशकारी प्रभाव पूरे देश में महसूस किया जा रहा है और इसका आर्थिक तथा सामाजिक प्रकोप अभूतपूर्व है।

नास्कॉम ने इस संकट से निपटने में देश की पूरी मदद करने का भरोसा भी दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर