लाइव न्यूज़ :

4.86 करोड़ रुपये के आईटीसी फर्जीवाड़े के लिए नासिक का बिल्डर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:03 IST

Open in App

नागपुर, 19 नवंबर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने नासिक, महाराष्ट्र के एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी 4.86 करोड़ रुपये के फर्जी बिल लगाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने के मामले में चल रही जांच के दौरान की गयी है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक डीजीजीआई को बिल्डर के फर्जी इकाइयों के नाम नकली बिल जारी कर आईटीसी फर्जीवाड़ा करने की सूचना मिली थी। इस फर्जीवाड़े से हासिल आईटीसी का उपयोग वह अपनी जीएसटी देनदारियां पूरा करने में कर रहा था।

जांच के दौरान डीजीजीआई ने पाया कि बिल्डर ने अपना पुराना पंजीकरण रद्द करा दिया और पकड़े जाने से बचने के लिए उसने नए प्रबंधन के साथ नया पंजीकरण कराया।

बयान में कहा गया है कि आधुनिक ऑनलाइन डेटा अन्वेषण की मदद से उसके पंजीकरण रद्द कराने और नया पंजीकरण कराने के साथ ही आईटीसी फर्जीवाड़ा करने की पुष्टि हो गयी।

बिल्डर से पूछताछ के बाद उसने धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है। इसके चलते डीजीजीआई की नागपुर इकाई ने अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

बयान के अनुसार बिल्डर 25 लाख रुपये का भुगतान पहले ही कर चुका है और बाकी राशि भी धीरे-धीरे वसूल ली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट