लाइव न्यूज़ :

ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के 100 से अधिक युवा हुए बेराेजगार, युवाओं ने बदल लिया राेजगार

By वसीम क़ुरैशी | Updated: August 8, 2021 20:33 IST

6 साल पहले नागपुर एयरपाेर्ट से एयर एशिया, ट्रूजेट, इंटरनेशनल डायवर्शन्स, प्रायवेट जेट्स और गाे एयर के लिए ग्राउंड हैंडलिंग का काम देखने वाली एजेंसी का काम मार्च 2020 से बंद हाे गया.

Open in App
ठळक मुद्देएआईएएसएल की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है.एयरलाइंस ने भी एयर इंडिया एयरपाेर्ट सर्विसेस लिमिटेड से ग्राउंड हैंडलिंग (एआईएएसएल) की सेवाएं लेनी शुरू कर दीं.

नागपुरः डाॅ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर 2014 से ग्राउंड हैंडलिंग कर रही जेनस एविएशन का नागपुर से काम बंद हाे चुका है. इसके साथ ही इसमें काम करने वाले करीब 100 युवा बेराेजगार हाे गए हैं. ये अब एआईएएसएल की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है.

6 साल पहले नागपुर एयरपाेर्ट से एयर एशिया, ट्रूजेट, इंटरनेशनल डायवर्शन्स, प्रायवेट जेट्स और गाे एयर के लिए ग्राउंड हैंडलिंग का काम देखने वाली एजेंसी का काम मार्च 2020 से बंद हाे गया. सूत्राें के अनुसार गाे एयर के साथ कांट्रैक्ट खत्म हाे जाने पर इस एयरलाइंस ने भी एयर इंडिया एयरपाेर्ट सर्विसेस लिमिटेड से ग्राउंड हैंडलिंग (एआईएएसएल) की सेवाएं लेनी शुरू कर दीं.

एआईएएसएल पूर्व में एयर इंडिया एयर ट्रांसपाेर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईएटीएसएल) के रूप में जानी जाती थी. एयर इंडिया की ये सब्सिडेरी कंपनी ज्यादा और आधुनिक साधनाें के साथ सेवाएं दे रही हैं. बताया गया है कि इसमें अलग-अलग शिफ्ट में 18-18 कर्मचारी कार्य करते हैं.

जेनस एविएशन के जाने के बाद बेराेजगार हुए अनुभवी व अधिकांश नागपुर निवासी युवा इस कंपनी में सेवाएं देने के इच्छुक हैं लेकिन एआईएएसएल से उन्हें काेई प्रतिसाद नहीं मिला है. सूत्राें ने बताया कि जेनस के जाने के बाद कई बेराेजगार युवाओं ने दूसरा राेजगार अपना लिया. वहीं करीब 25 युवा अब भी अपने पुराने काम से ही जुड़ना चाहते हैं.

टॅग्स :एयर इंडियानागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित