लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी की तारीख तय, इस दिन लेंगी आनंद के साथ सात फेरे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 31, 2018 09:35 IST

Open in App

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी आजकल अपनी लाड़ली बेटी ईशा की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। इस बीच शादी का कार्ड भी तैयार हो गया है। अंबानी फैमिली कोई भी शुभ कार्य करने से पहले गणपति बाप्पा से आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक जाता है और हर बार की तरह इस बार भी यह परिवार कार्ड लेकर सिद्धिविनायक पहुंचा।

 मंदिर जाते हुए नीता और मुकेश अंबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन भी नजर आईं। नीता अंबानी हाथ में पूजा का थाल लिए हुए नजर आईं। अभी शादी की डेट की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की मानें तो दिसंबर में ईशा अपने मंगेतर आनंद के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

आनंद, पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। सितंबर में ईशा और आनंद की इटली के फेमस लेक कोमो में सगाई हुई थी। इस जश्न में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं। सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सगाई बेहद रॉयल तरीके से हुई थी। इससे पहले आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था।

 ईशा के अलावा अंबानी फैमिली में एक और शादी होने वाली है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई डायमंड किंग रसेल मेहता की बेटी श्लोका से हो चुकी है। खबर है कि दोनों भाई-बहन की शादी साथ में होगी। रही बात मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की, तो वह राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं।

टॅग्स :मुकेश अंबानीईशा अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?