लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जानें क्या रखा गया नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2022 17:11 IST

उद्योगपति अरबपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और दामाद आनंद पीरामल को एक बेटा और एक बेटी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चे हुए हैं।2018 को पीरामल ग्रुप के अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद से ईशा का विवाह हुआ था।सूत्रों ने कहा कि बच्चों का जन्म अमेरिका में हुआ।

मुंबईः जानेमाने उद्योगपति अरबपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इन जुड़वां बच्चों में से एक लड़का और एक लड़की है। यह जानकारी परिवार ने रविवार को दी। इन दोनों बच्चों का नाम आदिया और कृष्णा रखा गया है।

परिवार की ओर से मीडिया को जारी बयान में कहा गया है, ‘‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चे हुए हैं।’’ हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया कि बच्चों का जन्म कहां हुआ। सूत्रों ने कहा कि बच्चों का जन्म अमेरिका में हुआ।

बयान में यह भी बताया गया है कि ईशा और आनंद को एक बेटा और एक बेटी हुई है। बयान में कहा गया है, ‘‘ईशा और बच्चे यानी आदिया और कृष्णा स्वस्थ हैं।’’ मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं - जुड़वां आकाश और ईशा (31 साल) और बेटा अनंत (27 साल)। बारह दिसंबर 2018 को पीरामल ग्रुप के अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद से ईशा का विवाह हुआ था।

दोनों बचपन के दोस्त थे और दोनों परिवारों के बीच अच्छा संबंध था। आकाश ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से विवाह किया, जो हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। दंपति को पिछले साल दिसंबर में एक बेटा, पृथ्वी आकाश अंबानी हुआ था।

ऐसी अटकलें हैं कि अनंत जल्द ही एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से विवाह करने वाले हैं। अंबानी ने अपने तीनों बच्चों को अपने तेल, टेलीकॉम, खुदरा उद्यमों से जोड़ दिया है। आकाश जहां दूरसंचार व्यवसाय देखते हैं, वहीं ईशा खुदरा उद्यम से जुड़ी हैं। अनंत हरित ऊर्जा से जुड़ा कारोबार देख रहे हैं। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीनीता अंबानीमुंबईअमेरिकाईशा अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?