लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी ने कहा- ट्रंप 2020 में जो भारत देखेंगे, वह कार्टर, क्लिंटन और ओबामा ने जो देश देखा था, उससे अलग होगा, जानें ऐसा क्यों कहा   

By अनुराग आनंद | Updated: February 24, 2020 13:26 IST

मुकेश अंबानी ने कहा कि आज के भारत में 38 करोड़ लोग जियो की 4जी प्रौद्योगिकी अपना चुके हैं। जियो लोगों का आंदोलन बन गया है। वर्तमान भारत में जमीनी स्तर पर उद्यमिता की ताकत विराट है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर स्वागत किया। वह खुद हवाई जहाज तक अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी करने गए। उनसे गले मिले, हाथ मिलाया और फिर उनके साथ आगे बढ़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर स्वागत किया। वह खुद हवाई जहाज तक अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी करने गए। उनसे गले मिले, हाथ मिलाया और फिर उनके साथ आगे बढ़े। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के आवागमन पर देश के बिजनेस मैन मुकेश अंबानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप 2020 में जो भारत देखेंगे, वह कार्टर, क्लिंटन और ओबामा ने जो भारत देखा है, उससे अलग होगा। 

मुकेश अंबानी ने यह भी कहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के भारत में 38 करोड़ लोग जियो की 4जी प्रौद्योगिकी अपना चुके हैं। जियो लोगों का आंदोलन बन गया है। वर्तमान भारत में जमीनी स्तर पर उद्यमिता की ताकत विराट है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होंगे। इसके साथ ही अंबानी ने कहा कि भारत में हमारे पास एक प्रमुख डिजिटल समाज बनने का मौका है। उन्होंने यह भा कहा कि भारत में अभी गेमिंग का अस्तित्व नहीं लेकिन संगीत और फिल्मों दोनों को मिला दिया जाए, तो भी गेमिंग क्षेत्र इससे अधिक बड़ा है। 

डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत से पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोड़ा है प्रोटोकॉल 

बता दें कि ट्रंप के स्वागत की अगुवाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। दरअसल, राजनीतिक नियमों के तहत किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष को कुछ मर्यादाओं का पालन करना होता है, इसी राजनीतिक प्रोटोकॉल कहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी कई बार प्रोटोकॉल तोड़ चुके हैं। प्रोटोकॉल के बारे में एक बार उन्होंने कहा था कि उन्हें ये प्रोटोकॉल वगैरह समझ में नहीं आता है, वह आम आदमी रहना ज्यादा पसंद करते हैं। 

बता दें कि ट्रंप से पहले पीएम मोदी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी प्रोटोकॉल तोड़कर हवाई अड्डे पर अगवानी कर चुके हैं। पीएम मोदी सऊदी अरब के प्रिंस बिन सलमान अगवानी करने भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। तब विपक्ष ने पीएम मोदी की आलोचना भी की थी, क्योंकि बिन सलमान के भारत आने से पहले सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की थी। 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़ चुके हैं। पीएम मोदी ने एक बार प्रोटोकॉल तोड़ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी मुलाकात की थी।

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पर हैं। वह आज ही गुजरात से यूपी के आगरा और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। आगरा में वह ताजमहल देखने जाएंगे। इससे पहले गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में वह शिरकत करेंगे।

  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमुकेश अंबानीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?