लाइव न्यूज़ :

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी बोले, पीएम मोदी के निजी क्षेत्र पर जोर से उद्यमियों के लिये अवसरों की ‘सुनामी’ आ गई है

By भाषा | Updated: March 26, 2021 07:36 IST

मुकेश अंबानी ने कहा कि अवसरों के लिहाज से सुनामी इसलिए मुझे नजर आता है क्योंकि मेरे इस भरोसे के 2 कारण हैं। पहला, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के विकास में निजी क्षेत्र की भूमिका की वकालत करते हैं। दूसरा कारण, प्रौद्योगिकी की उपलब्धता है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी ने कहा कि हमारे पास आने वाले दशक में दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की क्षमता है।मुकेश अंबानी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, शिक्ष, स्वास्थ्य, जीव विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी जैसे नये क्षेत्रों तथा कृषि, उद्योग और सेवा जैसे क्षेत्रों में बदलाव को लेकर काफी अवसर हैं।

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी क्षेत्र पर जोर से देश के उद्यमियों के लिये विभिन्न क्षेत्रों में ‘अवसरों की सुनामी’ की स्थिति बनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने यह भी कहा कि भारत एक आर्थिक, लोकतांत्रिक, कूटनीतिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है।

ईवाई उद्यमी पुरस्कार कार्यक्रम में अंबानी ने कहा, ‘‘मैं जब आज और कल के भारत को देखता हूं, मुझे उद्यमियों के लिये अवसरों के लिहाज से सुनामी नजर आती है।’’

मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘मेरे इस भरोसे के दो कारण हैं। पहला, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के भविष्य के विकास में निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका की वकालत करते हैं। दूसरा कारण, प्रौद्योगिकी की उपलब्धता है। इस प्रौद्योगिकी का उपयोग 1.3 अरब भारतीयों की आंकाक्षाओं को पूरा करने में किया जा सकता है।’’ पिछले महीने, प्रधानमंत्री ने देश के विकास में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका की वकालत की थी।

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि निजी क्षेत्र को बुरा-भला कहने की संस्कृति स्वीकार्य नहीं है। अंबानी ने कहा, ‘‘हमारे पास आने वाले दशक में दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की क्षमता है। स्वच्छ ऊर्जा, शिक्ष, स्वास्थ्य, जीव विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी जैसे नये क्षेत्रों तथा कृषि, उद्योग और सेवा जैसे क्षेत्रों में बदलाव को लेकर काफी अवसर हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय उद्यमी अब प्रतिस्पर्धी लागत पर बाजार की जरूरतों के अनुसार वैश्विक स्तर की गुणवत्ता उपलब्ध कराने में सक्षम हैं।

यह भारतीय उद्यमियों के लिये पूरा वैश्विक बाजार खोलता है। नये उद्यम शुरू करने की दहलीज पर खड़े युवा उद्यमियों को संदेश देते हुए अंबानी ने कहा कि उन्हें विफलता से घबराना नहीं चाहिए और यह साफ किया कि झटकों के बाद ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा, ‘‘आप मेरी पीढ़ी की तुलना में भारत के लिए बेहतर सफलता की कहानियां लिखेंगे।’’ कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक ने कहा कि कारोबार को तिमाही दर तिमाही आगे बढ़ना है और निवेशकों को यह विश्वास दिलाना है कि कंपनी कुछ ऐसा निर्माण कर रही है जो भविष्य में एक बड़ी सफलता होगी। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीनरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...