लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय में 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेंगे मुकेश अंबानी, 35 एकड़ जमीन बनेगा नया बॉटलिंग संयंत्र, हजारों नौकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 16:58 IST

शीतल पेय बाजार में प्रवेश करने वाली रिलायंस, आपूर्ति शृंखला, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और बॉटलिंग संयंत्र के रूप में आवश्यक बुनियादी ढांचा स्थापित करके देश भर में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी इकाई में बॉटलिंग और विनिर्माण दोनों ही तरह के काम एकीकृत होंगे।कैम्पा कोला का उत्पादन और वितरण करने वाली कंपनी है। नया संयंत्र होगा, जहां वह लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

नई दिल्लीः उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) अपने शीतल पेय ब्रांड कैम्पा का बिहार में एक नया बॉटलिंग संयंत्र खोलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, आरसीपीएल के स्वामित्व वाले ब्रांड का बिहार के बेगूसराय जिले में 35 एकड़ जमीन पर एक नया संयंत्र होगा, जहां वह लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसकी पुष्टि करते हुए सरकारी एजेंसी, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बीआईएडीए) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि यह भूखंड ईपीआईसी एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड को आवंटित किया गया है, जो कैम्पा कोला का उत्पादन और वितरण करने वाली कंपनी है। आगामी इकाई में बॉटलिंग और विनिर्माण दोनों ही तरह के काम एकीकृत होंगे।

यह कैम्पा कोला की आक्रामक वृद्धि रणनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसमें पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अपने कदमों का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। लगभग दो माह पहले असम में इसी तरह के एक संयंत्र की शुरुआती की गई थी। इस साल फरवरी में, आरसीपीएल ने असम के गुवाहाटी में एक नए संयंत्र का उद्घाटन किया, जिससे पूर्वोत्तर भारत में कैम्पा ब्रांड की उपस्थिति मजबूत हुई।

अगस्त, 2022 में कैम्पा कोला का अधिग्रहण करने के बाद तेजी से बढ़ते शीतल पेय बाजार में प्रवेश करने वाली रिलायंस, आपूर्ति शृंखला, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और बॉटलिंग संयंत्र के रूप में आवश्यक बुनियादी ढांचा स्थापित करके देश भर में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है।

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानीReliance Industriesबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?