लाइव न्यूज़ :

एमएसएन लैब्स ने कोविड-19 की दवा 2-डीजी के लिए डीआईडीई के साथ लाइसेंस समझौता किया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दवा कंपनी एमएसएन लैबोरेट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली 2-डियोक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) दवा के विनिर्माण, वितरण और विपणन के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीआरडीई) के साथ एक लाइसेंस समझौता किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीओरडीओ) द्वारा विकसित 2-डीजी को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने मध्यम से गंभीर कोविड-19 मरीजों में सहायक उपचार के तौर पर आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है।

एमएसएन लैब्स ने भारत में दवा के विनिर्माण, वितरण एवं विपणन के लिए डीआरडीओ की अधीनस्थ इकाइयों डीआरडीई और नाभिकीय औषधि एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इनमास) के साथ एक लाइसेंस समझौता किया है।

बयान के मुताबिक कंपनी एमएसएन 2डी ब्रांड के नाम के साथ 2.34 ग्राम की थैली में 2-डीजी उतारेगी। इसे दिन में दो बार लेना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?