लाइव न्यूज़ :

मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी के आईपीओ को अच्छी सफलता, 197 गुणा अभिदान मिला

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज के प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को भारी सफलता मिली है। आईपीओ बंद होने के आखिरी दिन शाम तक निर्गम को उसके तय आकार से 197.34 गुणा तक अभिदान प्राप्त हो गया था।

कंपनी के निर्गम को उसके खुलने के पहले दिन मंगलवार को ही कुछ ही घंटों में तय आकार से अधिक अभिदान प्राप्त हो गया था। बर्गर किंग इंडिया के बाद इस महीने खुलने वाला यह दूसरा आईपीओ जिसे खुलने के कुछ ही देर बाद जरूरत से ज्यादा आवेदन प्रापत हो गये।

एनएसई में शाम पौने छह बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मिसेज बैक्टर्स फूड आईपीओ को उसके एक करोड़ 32 लाख 36 हजार 211 शेयरों के निर्गम के मुकाबले 261 करोड़ 20 लाख 63 हजार 200 शेयरों के लिये आवेदन प्राप्त हुये हैं।

मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज के इस निर्गम में कंपनी की ओर से 40.54 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जा रहे हैं जबकि 500 करोड़ रुपये के शेयरों की पेशकश की गई है। इस शेयर बिक्री के लिये 286 से 288 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है।

इससे पहले मिसेज बैक्टर्स फूड ने एंकर निवेशकों से 162 करोड़ रुपये जुटा लिये थे।

एसबीआई कैपिटल मार्किट्स, आईसीआईसीआई सिक्यूरिटीज और आईआईएफएल सिक्यूरिटीज इस शेयर बिक्री पेशकश के प्रबंधक नियुक्त किये गये हैं।

कंपनी बिस्कुट, डबलरोटी और बन का विनिर्माण और बिक्री करती है। कंपनी के ‘मिसेज बैक्टर्स क्रेमिका’ ब्रांड नाम के तहत कई तरह के बिस्कुट और ‘इंगलिश ओवेन’ ब्रांड की डबलरोटी बाजार में बेची जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस