लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में रविवार से दो रुपये महंगा होगा मदर डेयरी का दूध

By भाषा | Updated: July 10, 2021 10:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दूध के प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने उच्च लागत का हवाला देते हुए रविवार से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और अन्य शहरों में दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की है।

इससे पहले दूध की कीमतें दिसंबर 2019 में बढ़ाई गई थीं।

एक जुलाई से, अमूल ने भी दूध की दरें दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी थी।

मदर डेयरी ने कहा कि वह, “अपनी तरल दूध की कीमतों को 11 जुलाई, 2021 से दिल्ली-एनसीआर में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने पर मजबूर है।”

नयी कीमतें दूध के सभी प्रकारों पर लागू होंगी।

बयान में कहा गया, “कंपनी समस्त इनपुट लागतों पर महंगाई का दबाव झेल रही है जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गया है और जारी वैश्विक महामारी के कारण दूध उत्पादन में भी उसे संकट का सामना करना पड़ रहा है।”

पिछले एक साल में, कृषि कीमतें आठ से 10 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं और इनके साथ ही प्रसंस्करण, पैकेजिंग और साजो-सामान की बढ़ती परिचालन कीमतों की मार भी पड़ी है।

मदर डेयरी ने कहा, “यह ध्यान देना होगा कि पिछले तीन-चार हफ्तों में अकेले दूध की कृषि कीमतों में लगभग चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में दूध की खरीद के लिए ज्यादा कीमतें चुकाने के बावजूद, उपभोक्ताओं के लिए कीमत नहीं बढ़ाई गई थी। इन नयी दरों के साथ, दूध की कीमतों में चार प्रतिशत का संशोधन हो रहा है।”

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर