लाइव न्यूज़ :

वाणी में दो करोड़ से अधिक रोगजार, उद्यमशीलता के अवसर: बीआईएफ

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर ब्राडबैंड उद्योग के वैचारिक मंच बीआईएफ ने गुरुवार को सार्वजनिक वाईफाई मॉडल वाणी की व्यवहार्यता पर फैलाई जा रही ‘‘गलत सूचनाओं’’ की निंदा की और कहा कि नए मसौदे में दो करोड़ से अधिक रोजगार और उद्यमशीलता के अवसर हैं।

बीआईएफ ने कहा कि इसके अलावा जब मोबाइल डेटा की कीमत बढ़ रही है, ऐसे में लोगों को वाईफाई के जरिए कनेक्टिविटी का सस्ता माध्यम मिलेगा।

ब्राडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) के अध्यक्ष टी वी रामचंद्रन ने कहा कि एक सस्ता विकल्प होने के साथ ही मोबाइल डेटा का किराया लगातार बढ़ रहा है और कुछ रिपोर्ट के मुताबिक निकट भविष्य में यह 30-40 प्रतिशत और बढ़ सकता है।

बीआईएफ ने सार्वजनिक वाईफाई को लेकर कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही ‘‘गलत सूचनाओं’’ का जवाब देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में सरकार ने इसके कारगर होने के कई सबूत दिए हैं। सरकार की प्रमुख शोध एवं अनुसंधान संस्था सी-डॉट ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और स्टार्टअप तथा उद्यमियों के साथ मिलकर व्यापक परीक्षण किए हैं।

रामचंद्रन ने कहा, ‘‘वाईफाई हॉटस्पॉट आम आदमी के लिए अधिक किफायती विकल्प पेश करते रहेंगे और ये बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपर्क के लिए एक किफायती साधन बन सकते हैं।’’

बीआईएफ ने कहा कि नए वाणी सार्वजनिक वाईफाई ढांचे में स्थानीय विनिर्माण और ब्रॉडबैंड पहुंच को बढ़ाने के अलावा दो करोड़ से अधिक रोजगार और उद्यमिता के अवसरों की संभावना है।

बीआईएफ ने कहा कि यह डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को जबरदस्त गति प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?