लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की 59 मिनट में लोन की यह योजना बदल सकती है अर्थव्यवस्था की हालत, बैंकों ने बांटे 37000 करोड़ के कर्ज

By विकास कुमार | Updated: December 29, 2018 15:59 IST

लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, लोन के लिए अभी तक कूल 1.31 लाख आवेदन आये हैं, जिसमें 1.12 लाख आवेदन को मंजूर कर लिया गया है. सरकारी बैंकों ने अभी तक कूल 37,412 करोड़ का लोन छोटे व्यापारियों को इस योजना के तहत दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देइस योजना के तहत सरकार छोटे व्यापारियों को 59 मिनट में दे रही है 1 करोड़ का लोन. बैंकों ने अभी तक 37412 करोड़ के लोन बांटे.यह योजना इसी साल 2 नवम्बर को नरेन्द्र मोदी द्वारा लांच की गई थी.

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार लगातार सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लांच कर रही है. मीडिया में जहां सरकार के यूनिवर्सल बेसिक इनकम की चर्चा जोरों पर है, वहीं एक अन्य योजना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में घोषणा किया था कि छोटे व्यापारियों को सरकार 59 मिनट के भीतर 1 करोड़ का लोन मुहैया करवाएगी. इसके लिए व्यापारियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है. जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिए यह व्यवस्था की गई है. यह स्कीम 2 नवम्बर को पीएम मोदी द्वारा लांच किया गया था.

लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, लोन के लिए अभी तक कूल 1.31 लाख आवेदन आये हैं, जिसमें 1.12 लाख आवेदन को मंजूर कर लिया गया है. सरकारी बैंकों ने अभी तक कूल 37,412 करोड़ का लोन छोटे व्यापारियों को इस योजना के तहत दिया है. 

इस योजना का लाभ लेने के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के व्यापारी जो जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड हैं, वो ‘psbloansin59minutes.com’पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

एमएसएमई(सूक्ष्म एवं लघु उद्योग) भारत की जीडीपी में 38 प्रतिशत का योगदान देता है. देश में सबसे ज्यादा 10 करोड़ रोजगार उत्पन्न करता है. देश के कूल निर्यात में 45 प्रतिशत का योगदान देता है. देश की अर्थव्यवस्था के लिए इस सेक्टर में जान डालना जरूरी था. 

ऐसा कहा जा रहा था कि नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा मार इसी सेक्टर पर पड़ा था. कई सारे यूनिट बंद हो गए थे जिसका असर देश में रोजगार के अवसर पर पड़ा. नरेन्द्र मोदी ने अपने चुनावी वादों में प्रति वर्ष 2 करोड़ रोजगार पैदा करने का वादा किया था, जिसमें वो कहीं न कहीं फेल होती हुई दिख रही थी. 

सरकार के इस योजना से देश में रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी हो सकती है. लोकसभा चुनाव से पहले सरकार उन योजनाओं पर ध्यान दे रही है जिसका सीधा असर रोजगार के उत्पादन पर पड़ेगा. 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरुण जेटलीनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित