लाइव न्यूज़ :

मंत्रालयों को लाटने लायक गैर-योजना खर्चो में 20 प्रतिशत कमी करने का लक्ष्य दिया गया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों से चालू वित्त वर्ष में घरेलू और विदेश यात्रा, ओवरटाइम भत्ता, किराया और कार्यालय खर्च आदि में 20 प्रतिशत का लक्ष्य तय करने को कहा है। महामारी की दूसरी लहर के बीच सरकार खर्चो में कटौती का प्रयास कर रही है।

वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने इस बारे में 10 जून को कार्यालय ज्ञापन जारी किया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘सभी मंत्रालयों/विभागों से आग्रह किया जाता है कि सभी टाले जाने लायक गैर योजना व्यय में कटौती के कदम उठाए जाएं। साथ ही ऐसे खर्चो में 20 प्र्रतिशत की कटौती लाई जाए, जिन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए 2019-20 के व्यय के स्तर को पैमाने के रूप में लिया जा सकता है।’’

हालांकि, इसमें महामारी नियंत्रण से संबंधित खर्च शामिल नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि मंत्रालयों को ओवरटाइम भत्ता, घरेलू और विदेश यात्रा, कार्यालय खर्च, किराया, दर और कर, रॉयल्टी जैसे खर्चो में कटौती का लक्ष्य करना चाहिए।

इसके साथ ही प्रकाशन से संबंधित खर्च, अन्य प्रशासनिक खर्च, आपूर्ति और सामग्री, राशन की लागत, कपड़े, विज्ञापन और प्रचार खर्च को कम करने का प्रयास करना चाहिए।

यह लगातार दूसरा साल है जबकि सरकार ने व्यय को खर्चों को सुसंगत करने का प्रयास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?