लाइव न्यूज़ :

Milk price hiked: अमूल और मदर डेयरी के बाद मिल्कफेड ने दिया झटका, दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाए, कल से लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2022 20:01 IST

Milk price hiked: अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में अमूल फुल क्रीम दूध 62 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है, जबकि अहमदाबाद में टोन्ड दूध 50 रुपये और शेष तीन बाजारों में 52 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमूल के डबल टोंड दूध की कीमत अहमदाबाद में 44 रुपये है।कोलकाता और दिल्ली-एनसीआर में 46 रुपये प्रति लीटर है।दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन लगभग 40 लाख लीटर दूध आता है।

चंडीगढ़ः पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड) ने शुक्रवार से दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। मिल्कफेड वेरका ब्रांड नाम से दुग्ध उत्पाद बेचती है। अन्य दूध आपूर्तिकर्ताओं, अमूल और मदर डेयरी द्वारा कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के कुछ दिन बाद मिल्कफेड ने यह कदम उठाया है।

मिल्कफेड के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘19 अगस्त से दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी।’ उत्पादन लागत बढ़ने के कारण प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता अमूल और मदर डेयरी ने बुधवार से अपने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की थी।

अमूल और मदर डेयरी द्वोनों ने पिछले लगभग छह माह में दूध के दाम दूसरी बार बढ़ाए हैं। इससे पहले मार्च की शुरुआत में दोनों ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य बाजारों में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है जो 17 अगस्त से प्रभावी हुआ।

मदर डेयरी भी बुधवार से दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में एक प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता कंपनी है और पॉली पैक और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि वह 17 अगस्त, 2022 से दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने के लिए ‘बाध्य’ है। नई कीमतें सभी दूध के पैक पर पर लागू होंगी। फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। टोंड दूध की कीमत बढ़कर 51 रुपये और डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

गाय के दूध की कीमत 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। थोक वेंडेड दूध (टोकन दूध) की कीमत 46 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 48 रुपये कर दी गई है। अधिकारी ने कहा कि पिछले पांच माह के दौरान उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है।

टॅग्स :चंडीगढ़पंजाबहरियाणाअमूल डेयरीमदर डेयरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?