लाइव न्यूज़ :

माइल को दिसंबर की तिमाही में 51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी सरकारी स्वामित्व वाली मैगनीज अयस्क उत्पादक मॉइल ने शुक्रवार को 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में अपना एकीकृत शुद्ध मुनाफा सात प्रतिशत की गिरावट के साथ 51.38 करोड़ रुपये रहने की सूचना दी है।

कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि के दौरान 55.45 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

समीक्षाधीन अवधि में तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय भी घटकर 287.03 करोड़ रुपये रह गई जो पहले 301.08 करोड़ रुपये थी।

हालांकि कंपनी अपने कुल खर्चों को घटाकर 217.05 करोड़ रुपये करने में सफल रही, जबकि एक साल पहले की तिमाही में यह खर्च 226.75 करोड़ रुपये था।

इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली, एमओआईएल, मैंगनीज अयस्क के विभिन्न ग्रेड का उत्पादन और बिक्री करती है। यह 10 खानों का संचालन करती है, जिनमें से छह महाराष्ट्र के नागपुर और भंडारा जिलों में स्थित हैं, जबकि चार मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार