लाइव न्यूज़ :

Microsoft: 9000 कर्मचारी होंगे बाहर?, नौकरी से हटाये जाने का नोटिस भेजना शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2025 21:55 IST

Microsoft:माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी से दुनियाभर की कई टीमें प्रभावित होंगी, जिसमें उसकी बिक्री इकाई और एक्सबॉक्स वीडियो गेम कारोबार शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रोसॉफ्ट ने यह नहीं बताया कि वह कितने कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या के चार प्रतिशत से कम होगा। आवश्यक संगठनात्मक बदलावों को लागू करना जारी रखे हुए हैं।

रेडमंडः दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी बार है, जब कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। अमेरिकी कंपनी ने बुधवार से कर्मचारियों को नौकरी से हटाये जाने का नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने यह नहीं बताया कि वह कितने कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

लेकिन यह आंकड़ा पिछले साल कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या के चार प्रतिशत से कम होगा। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी से दुनियाभर की कई टीमें प्रभावित होंगी, जिसमें उसकी बिक्री इकाई और उसका एक्सबॉक्स वीडियो गेम कारोबार शामिल है।

बयान के अनुसार, ‘‘हम गतिशील बाजार में सफलता के लिए कंपनी और टीम को बेहतर स्थिति में लाने को लेकर आवश्यक संगठनात्मक बदलावों को लागू करना जारी रखे हुए हैं।’’ माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, पिछले साल जून तक उसके पास 2,28,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे। उसकी नवीनतम छंटनी से उस कार्यबल में लगभग चार प्रतिशत की कटौती होगी। इस हिसाब से यह संख्या लगभग 9,000 होगी।

लेकिन इस साल कम से कम तीन छंटनी पहले ही हो चुकी है। अब तक, की सबसे बड़ी छंटनी मई में हुई थी। उस समय माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी शुरू की थी, जो उसके वैश्विक कार्यबल का लगभग तीन प्रतिशत था। यह दो साल से अधिक समय में सबसे बड़ी नौकरी में कटौती थी। इसका कारण यह माना जा रहा है कि कंपनी कृत्रिम मेधा (एआई) पर काफी खर्च कर रही है।

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टUSAअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?