लाइव न्यूज़ :

Mcdonalds के सीईओ कर्मचारी के साथ संबंध के चलते कंपनी से निष्कासित, 14 हजार मैकडोनाल्ड रेस्तरां खोलने का श्रेय

By भाषा | Updated: November 4, 2019 09:38 IST

मैक्डोनाल्ड के सीईओ ईस्टरब्रुक ने स्वीकार किया कि उनके एक कर्मचारी के साथ संबंध थे और यह एक गलती थी।

Open in App
ठळक मुद्देमैक्डोनॉल्ड के निदेशक मंडल ने पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद शुक्रवार को ईस्टरब्रुक के निष्कासन के पक्ष में मतदान किया। ईस्टरब्रुक 2015 से कंपनी के सीईओ थे।

फास्ट फूड चेन मैक्डोनाल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टीव ईस्टरब्रुक को कर्मचारी के साथ संबंध रखने पर कंपनी की नीति के उल्लंघन के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। इस बीच, कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि मैक्डोनाल्ड के अमेरिका श्रृंखला के अध्यक्ष क्रिस केम्पजिंस्की को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें निदेशक मंडल में भी चुना गया है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘ईस्टरब्रुक....निदेशक मंडल के इस निर्णय के बाद कंपनी से हट गए हैं कि उन्होंने एक गलत निर्णय लिया और एक कर्मचारी के साथ संबंध रखकर कंपनी की नीतियों का उल्लंघ किया।’’ मैक्डोनाल्ड ने रविवार को कहा कि पूर्व अध्यक्ष एवं सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक ने गलत निर्णय लिया क्योंकि मैक्डोनाल्ड प्रबंधकों को अपने सहायक कर्मचारियों के साथ प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर रूमानी संबंध रखने से रोकता है।

इस बीच, ईस्टरब्रुक ने कर्मचारियों को ईमेल किया जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उनके एक कर्मचारी के साथ संबंध थे और यह एक गलती थी। ईस्टरब्रुक ने ईमेल में कहा,‘‘ कंपनी के मूल्यों को देखते हुए मैं बोर्ड की इस बात से सहमत हूं कि अब मेरा यहां से जाने का वक्त आ गया है।’’

मैक्डोनॉल्ड के निदेशक मंडल ने पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद शुक्रवार को ईस्टरब्रुक के निष्कासन के पक्ष में मतदान किया। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, ईस्टरब्रुक के जाने के पैकेज का विवरण सोमवार को संघीय फाइलिंग में जारी किया जाएगा। वह कंपनी बोर्ड को भी छोड़ देंगे। ईस्टरब्रुक 2015 से कंपनी के सीईओ थे। कंपनी ने उस कर्मचारी के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार किया जिसके साथ ईस्टरब्रुक के संबंध थे।

वहीं, ईस्टरब्रुक के एक वकील ने भी सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। निदेशक मंडल ने क्रिस केम्पजिंस्की को कंपनी का नया अध्यक्ष और सीईओ बनाने की अनुशंसा की है। वह मैक्डोनाल्ड की अमेरिका चेन के अध्यक्ष थे। मैक्डोनाल्ड बोर्ड के अध्यक्ष एनरिक हर्नांडेज़ ने एक बयान में कहा कि केम्पजिंस्की 2015 में मैक्डोनाल्ड में शामिल हुए थे। अमेरिका में लगभग 14,000 मैकडोनाल्ड रेस्तरां खोलने का श्रेय उनको जाता है। 

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स