लाइव न्यूज़ :

2025-26 में 31 दिसंबर तक 2700 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर वसूला, दिल्ली नगर निगम ने तोड़े रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 19:47 IST

पंजीकृत संपत्ति करदाताओं की कुल संख्या वित्त वर्ष 2024-25 के 10.31 लाख से बढ़कर इस साल 12.43 लाख हो गई है, जो करीब 21 प्रतिशत की वृद्धि है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले पांच वर्षों का बकाया चुकाकर ब्याज और जुर्माने पर छूट प्राप्त कर सकते हैं।अधिकारियों ने कहा कि इस योजना ने उन लोगों को भी कर देने के लिए प्रेरित किया।लगभग 91,000 नए करदाताओं से प्राप्त 320 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। 

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 31 दिसंबर तक 2,700 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर वसूला है, जो अब तक का सबसे अधिक संग्रह है। निगम के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कर संग्रह में इस उछाल के साथ ही करदाताओं की संख्या में भी बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। पंजीकृत संपत्ति करदाताओं की कुल संख्या वित्त वर्ष 2024-25 के 10.31 लाख से बढ़कर इस साल 12.43 लाख हो गई है, जो करीब 21 प्रतिशत की वृद्धि है।

नगर निगम के अधिकारियों ने इस वृद्धि का श्रेय करदाताओं तक पहुंच, सख्त प्रवर्तन और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शुरू की गई माफी योजना 'सुनियो' को दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ''इस योजना के तहत, संपत्ति के मालिक चालू वर्ष के कर के साथ पिछले पांच वर्षों का बकाया चुकाकर ब्याज और जुर्माने पर छूट प्राप्त कर सकते हैं।''

अधिकारियों ने कहा कि इस योजना ने उन लोगों को भी कर देने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने पहले गलत विवरण देकर कम कर दिया था। आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर तक लगभग 1.70 लाख करदाताओं ने 'सुनियो' योजना का लाभ उठाया, जिससे करीब 933 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कहा गया कि इसमें कर दायरे में आए लगभग 91,000 नए करदाताओं से प्राप्त 320 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। 

टॅग्स :Delhi Municipal CorporationIndian Rupee
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?