लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी का संचयी कार निर्यात 20 लाख कार के पार

By भाषा | Updated: February 27, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शनिवार को कहा कि उसने संचयी रूप से 20 लाख कारों के निर्यात का लक्ष्य पार कर लिया है।

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से दक्षिण अफ्रीका के लिए निर्यात की खेप के रवाना होने के साथ ही ऑटो कंपनी ने इस मुकाम को हासिल किया है। निर्यात की इस खेप में उसकी ‘एस-प्रेसो’, ‘स्विफ्ट’ और ‘विटारा ब्रेज़ा’ जैसी कारें थीं।

एमएसआई के एमडी और सीईओ केनिची आयूकावा ने एक बयान में कहा, "भारत के वैश्विक आटोमोबाइल व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान हासिल करने के काफी पहले से, पिछले 34 साल से, कंपनी वाहनों का निर्यात करती रही है। इस शुरुआत में ही वैश्विक बाजार से परिचय पा कर कंपनी को अपनी गुणवत्ता बढ़ाने और वैश्विक मानक स्तर को हासिल करने में मदद मिली है।"

कंपनी मौजूदा समय में 100 से अधिक देशों में लगभग 150 संस्करणों वाली 14 तरह की कारों का निर्यात करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल