लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki To Hike Car Prices 2025: 5 दिन बाकी, 8 अप्रैल से लगेगा झटका, मारुति सुजुकी इंडिया ने कीमतों में 2,500-62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 18:51 IST

Maruti Suzuki To Hike Car Prices 2025: मारुति सुजुकी ने कहा कि वह कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स की कीमत 2,500 रुपये, डिजायर टूर एस की कीमत 3,000 रुपये और बहु-उद्देश्यीय वाहन एक्सएल6 और अर्टिगा की कीमत 12,500 रुपये बढ़ाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकॉम्पैक्ट मॉडल वैगन आर की कीमत 14,000 रुपये है।ईको वैन की कीमत 22,500 रुपये बढ़ाने की भी योजना है।​​​​​​​ एसयूवी ग्रैंड विटारा की कीमत 62,000 रुपये बढ़ जाएगी।

Maruti Suzuki To Hike Car Prices 2025: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) आठ अप्रैल से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 2,500-62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। वाहन कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ती लागत, परिचालन व्यय, नियामकीय बदलाव और नई विशेषताएं जोड़े जाने के कारण कार की कीमतों में वृद्धि की योजना बनाई गई है। कंपनी ने कहा कि हालांकि वह लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन उसे बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

मारुति सुजुकी ने कहा कि वह कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स की कीमत 2,500 रुपये, डिजायर टूर एस की कीमत 3,000 रुपये और बहु-उद्देश्यीय वाहन एक्सएल6 और अर्टिगा की कीमत 12,500 रुपये बढ़ाएगी। कंपनी ने कॉम्पैक्ट मॉडल वैगन आर की कीमत 14,000 रुपये और ईको वैन की कीमत 22,500 रुपये बढ़ाने की भी योजना है।

मारुति सुजुकी ने कहा कि इसके अलावा, एसयूवी ग्रैंड विटारा की कीमत आठ अप्रैल से 62,000 रुपये बढ़ जाएगी। मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में शुरुआती स्तर के ऑल्टो के-10 से लेकर बहुउद्देश्यीय वाहन इनविक्टो तक के मॉडल बेचती है। जनवरी में कंपनी ने एक फरवरी से विभिन्न मॉडल की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

टॅग्स :मारुति सुजुकीभारतीय रुपयाMaruti
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?