लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी 2021 के अंत तक हरियाणा में नई इकाई की योजना को अंतिम रूप देगी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर देश की अग्रणी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) इस वर्ष के अंत से पहले हरियाणा में 18,000 करोड़ रुपये की नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने की योजना को अंतिम रूप देगी। कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने स्थानीय लोगों के लिए अपनी 75 प्रतिशत नौकरी आरक्षण नीति में सकल वेतन सीमा को घटाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।

भार्गव ने कहा,‘‘ आरक्षण नहीं होता, तो उद्योग अधिक खुश होता, फिर भी विभिन्न उद्योग निकायों और संघों के साथ विचार-विमर्श के बाद राज्य सरकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने कंपनी को अपनी भीड़भाड़ वाली गुरुग्राम इकाई को राज्य के भीतर एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित किया है।

पिछले हफ्ते हरियाणा सरकार ने अधिसूचित किया था कि हरियाणा राज्य स्थानीय अभ्यार्थी रोजगार अधिनियम, 2020 के तहत राज्य के नौकरी चाहने वालों को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला कानून 15 जनवरी, 2022 से लागू होगा।

साथ ही, अधिनियम के तहत सकल मासिक वेतन या मजदूरी की ऊपरी सीमा को पहले के 50,000 रुपये से घटाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?