लाइव न्यूज़ :

9 दिन बाद शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 227 अंक चढ़ा सेंसेक्स

By भाषा | Updated: May 14, 2019 17:09 IST

फार्मा, बैंकिंग और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लाभ बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 227 अंक सुधर गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 74 अंक का लाभ रहा। सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एसबीआई में लाभ से बाजार सुधरा।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार के दौरान इसने 37,572.70 अंक के उच्चस्तर को छुआ और यह 36,956.10 अंक के निचले स्तर तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,151.65 अंक पर ऊंचा खुलने के बाद 11,294.75 अंक के उच्चस्तर तक गया। कारोबार के दौरान यह 11,108.30 अंक के निचले स्तर तक आया।

शेयर बाजारों में पिछले नौ कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला मंगलवार को थम गया। फार्मा, बैंकिंग और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लाभ बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 227 अंक सुधर गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 74 अंक का लाभ रहा।

सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एसबीआई में लाभ से बाजार सुधरा। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा सबसे अधिक 5.87 प्रतिशत लाभ में रहा। वहीं भारती एयरटेल, वेदांता, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 5.40 प्रतिशत तक चढ़ गए।

वहीं दूसरी ओर टीसीएस, एचसीएल, बजाज फाइनेंस, बजाज आटो और इन्फोसिस के शेयरों में सबसे अधिक नुकसान रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ 37,146.58 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 37,572.70 अंक के उच्चस्तर को छुआ और यह 36,956.10 अंक के निचले स्तर तक आया।

अंत में सेंसेक्स 227.71 अंक या 0.61 प्रतिशत के लाभ से 37,318.53 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,151.65 अंक पर ऊंचा खुलने के बाद 11,294.75 अंक के उच्चस्तर तक गया। कारोबार के दौरान यह 11,108.30 अंक के निचले स्तर तक आया।

अंत में निफ्टी 73.85 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,222.05 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले नौ सत्रों में सेंसेक्स 1,940.73 अंक और निफ्टी करीब 600 अंक टूटा था। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीमुंबईइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स