लाइव न्यूज़ :

Market value: टीसीएस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एलआईसी ने किया धमाल, 171309.28 करोड़ रुपये जोड़े, छह कंपनियों ने खोए 78,127.48 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2024 18:30 IST

Market value: बीएसई सेंसेक्स 596.87 अंक या 0.81 फीसदी चढ़ा। सूचकांक चार अप्रैल को 74,501.73 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी को लाभ हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान उठाना पड़ा। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 76,880.74 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,065.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Market value: देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में चार ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन में 1,71,309.28 करोड़ रुपये जोड़े। इनमें एचडीएफसी बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को सबसे अधिक लाभ हुआ। दूसरी ओर, शीर्ष 10 कंपनियों के समूह में छह कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 78,127.48 करोड़ रुपये घट गया। इनमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 596.87 अंक या 0.81 फीसदी चढ़ा। सूचकांक चार अप्रैल को 74,501.73 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

शीर्ष 10 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी को लाभ हुआ। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान उठाना पड़ा। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 76,880.74 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,065.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एलआईसी ने 49,208.48 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन 6,27,692.77 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 34,733.64 करोड़ रुपये बढ़कर 14,39,836.02 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,486.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,82,152.71 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी ओर बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 38,462.95 करोड़ रुपये घटकर 19,75,547.68 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और आईटीसी को भी बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा।

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और एलआईसी का स्थान रहा।

एफपीआई ने अप्रैल में अब तक भारतीय शेयर बाजारों से 325 करोड़ रुपये निकाले

शेयर बाजारों में उच्च मूल्यांकन और आम चुनावों के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) सतर्क हो गए हैं, और उन्होंने इस महीने के पहले सप्ताह में बाजार से 325 करोड़ रुपये निकाले। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक मार्च में 35,000 करोड़ रुपये और फरवरी में 1,539 करोड़ रुपये का निवेश करने के बाद एफपीआई ने शुद्ध निकासी की।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका में 10-वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गया है, जिससे निकट अवधि में भारत में एफपीआई निवेश प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि उच्च अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के बावजूद एफपीआई की बिक्री सीमित रहेगी, क्योंकि भारतीय शेयर बाजार में तेजी है।

और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। कैपिटलमाइंड के वरिष्ठ शोध विश्लेषक कृष्णा अप्पाला ने कहा कि आम चुनाव के बाद या अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दर में कटौती के शुरुआती संकेत मिलने पर एफपीआई वापस लौट सकते हैं।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?