लाइव न्यूज़ :

कोविड के बढ़ते मामलों से घबराया बाजार, सेंसेक्स 883 अंक टूटा

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 883 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 1,469 अंक तक नीचे आ गया था। बाद में यह 882.61 अंक या 1.81 प्रतिशत टूटकर 47,949.42 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258.40 अंक या 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 14,359.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज और इन्फोसिस के शेयरों में लाभ रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों ने पिछले कुछ दिन के दौरान जुझारू क्षमता दिखाई थी। लेकिन कोविड संक्रमण के मामलों में जबर्दस्त तेजी से आज बाजार नीचे आ गया। देश के कई राज्यों में आर्थिक अंकुश लगाए गए हैं जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। साथ ही दिल्ली और राजस्थान सरकारों ने लोगों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की घोषणा की है, जिससे बाजार में गिरावट आई है।’’

उन्होंने कहा कि फार्मा और आईटी को छोड़कर सभी खंडों के शेयरों में गिरावट आई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,73,810 नए मामले आए हैं। इससे देश में संक्रमण का आंकड़ा डेढ़ करोड़ को पार कर गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 19 लाख हो गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक छह दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.25 प्रतिशत के नुकसान से 66.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट