लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 92,147 करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 10:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 92,147.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के अलावा बीते सप्ताह इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 43,574.83 करोड़ रुपये घटकर 11,86,563.20 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 35,500.88 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 13,14,293.35 करोड़ रुपये रह गया।

इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 9,139.9 करोड़ रुपये घटकर 5,75,555.28 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की 1,981.5 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,65,930.24 करोड़ रुपये रह गई।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,102.33 करोड़ रुपये घटकर 4,42,302.42 करोड़ रुपये तथा एसबीआई का 847.84 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,78,046.54 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट बीते सप्ताह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,689.01 करोड़ रुपये बढ़कर 8,30,002.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 8,332.62 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,70,380.58 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी की बाजार हैसियत 3,909.44 करोड़ रुपये बढ़कर 4,50,850.54 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक की 763.21 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,41,000.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 प्रतिशत टूट गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट