लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.48 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 11:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,48,542.3 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,514.69 अंक या 2.49 प्रतिशत नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में ही बढ़ोतरी हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 56,741.2 करोड़ रुपये घटकर 16,09,686.75 करोड़ रुपये पर आ गया।

एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 54,843.3 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,76,528.42 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 37,452.9 करोड़ रुपये घटकर 12,57,233.58 करोड़ रुपये रह गई।

सप्ताह के दौरान इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 27,678.78 करोड़ रुपये घटकर 7,01,731.59 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक का 27,545.09 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,03,013 करोड़ रुपये पर आ गया।

बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 18,774.8 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,46,801.66 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 14,356 करोड़ रुपये घटकर 5,62,480.40 करोड़ रुपये रह गई।

एचडीएफसी का मूल्यांकन 10,659.37 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,14,217.69 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 490.86 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,48,372.48 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,010.44 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,507.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?