लाइव न्यूज़ :

Market Cap: हफ्ते भर में इन दिग्गज कंपनियों की हुई इतनी कमाई, टॉप 10 में से चार को भारी घाटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2025 11:55 IST

Market Cap: शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Open in App

Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 96,605.66 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मूल्यांकन में गिरावट आई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईटीसी, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत बढ़ गई।

इन छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 82,861.16 करोड़ रुपये बढ़ा। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,025.46 करोड़ रुपये घटकर 13,37,919.84 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 29,324.55 करोड़ रुपये घटकर 8,93,378.50 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 24,856.26 करोड़ रुपये घटकर 14,83,144.53 करोड़ रुपये रह गई। वहीं एसबीआई का मूल्यांकन 5,399.39 करोड़ रुपये घटकर 7,08,168.60 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 41,138.41 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,373.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 15,331.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,194.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 13,282.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,689.29 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का मूल्यांकन 9,031.19 करोड़ रुपये बढ़कर 8,04,834.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का मूल्यांकन 3,878.63 करोड़ रुपये बढ़कर 6,03,064.44 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 199.36 करोड़ रुपये बढ़कर 9,10,934.58 करोड़ रुपये रहा।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.04 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़ा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 191.35 अंक या 0.80 प्रतिशत का लाभ रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारमनीबिजनेसHDFCICICI Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?