लाइव न्यूज़ :

Market capitalization: 2.24 लाख करोड़ रुपये घटा, 10 में से 8 कंपनी का बुरा हाल,  रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2025 11:09 IST

Market capitalization: शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर को लाभ हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 70,707.17 करोड़ रुपये घटकर 18,36,424.20 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 47,482.49 करोड़ रुपये घटकर 14,60,863.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Market capitalization: देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.24 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका लगा। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,497.2 अंक या 1.84 प्रतिशत गिरा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर को लाभ हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 70,707.17 करोड़ रुपये घटकर 18,36,424.20 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 47,482.49 करोड़ रुपये घटकर 14,60,863.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 27,135.23 करोड़ रुपये घटकर 9,98,290.96 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 24,946.71 करोड़ रुपये घटकर 10,77,213.23 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,125.62 करोड़ रुपये बढ़कर 11,15,962.91 करोड़ रुपये है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,318.98 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,991.28 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का स्थान रहा।

टॅग्स :Reliance Industriesshare marketSBIHDFC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?