लाइव न्यूज़ :

बाजार पूंजीकरणः 2,07,501.58 करोड़ रुपये की गिरावट, टीसीएस और भारती एयरटेल को तगड़ा घटा, बजाज फाइनेंस-हिंदुस्तान यूनिलीवर की बल्ले-बल्ले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 16:54 IST

Market capitalization: भारती एयरटेल का मूल्यांकन 54,483.62 करोड़ रुपये घटकर 10,95,887.62 करोड़ रुपये पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 44,048.2 करोड़ रुपये घटकर 20,22,901.67 करोड़ रुपये पर आ गई।इन्फोसिस के मूल्यांकन में 18,818.86 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,62,564.94 करोड़ रुपये रहा।आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,556.84 करोड़ रुपये घटकर 10,14,913.73 करोड़ रुपये पर आ गया।

नई दिल्लीः सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2.07 लाख करोड़ रुपये (2,07,501.58 करोड़ रुपये) की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 932.42 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान में रहा। शीर्ष 10 में से केवल बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 56,279.35 करोड़ रुपये घटकर 11,81,450.30 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी के जून तिमाही के नतीजे निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रह हैं। शुक्रवार को टीसीएस के शेयर में लगभग 3.50 प्रतिशत की गिरावट आई।

भारती एयरटेल का मूल्यांकन 54,483.62 करोड़ रुपये घटकर 10,95,887.62 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 44,048.2 करोड़ रुपये घटकर 20,22,901.67 करोड़ रुपये पर आ गई। इन्फोसिस के मूल्यांकन में 18,818.86 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,62,564.94 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,556.84 करोड़ रुपये घटकर 10,14,913.73 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 11,954.25 करोड़ रुपये घटकर 5,83,322.91 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 4,370.71 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 15,20,969.01 करोड़ रुपये रही।

भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 2,989.75 करोड़ रुपये घटकर 7,21,555.53 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मूल्यांकन 42,363.13 करोड़ रुपये बढ़कर 5,92,120.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के शेयर में शुक्रवार को लगभग पांच प्रतिशत का उछाल आया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रिया नायर को कंपनी की पहली महिला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। बजाज फाइनेंस की मूल्यांकन 5,033.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,010.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarआईसीआईसीआईSBIICICI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?