लाइव न्यूज़ :

Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 2.16 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By अंजली चौहान | Updated: October 19, 2025 13:21 IST

Market Cap: इस रुख के उलअ इन्फोसिस का मूल्यांकन 30,306.35 करोड़ रुपये घटकर 5,98,773.87 करोड़ रुपये रह गया।

Open in App

Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,16,544.29 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल को सबसे अधिक लाभ हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,451.37 अंक या 1.75 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं।

वहीं जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 47,363.65 करोड़ रुपये बढ़कर 19,17,483.71 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल ने 41,254.73 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 11,47,235.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 40,123.88 करोड़ रुपये बढ़कर 10,26,491.35 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 33,185.59 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 15,40,210.78 करोड़ रुपये रही। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 28,903.45 करोड़ रुपये बढ़कर 6,65,899.19 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,774.65 करोड़ रुपये बढ़कर 6,12,009.78 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 7,938.34 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,924.98 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलअ इन्फोसिस का मूल्यांकन 30,306.35 करोड़ रुपये घटकर 5,98,773.87 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 23,807.01 करोड़ रुपये घटकर 10,71,894.61 करोड़ रुपये और एलआईसी का मूल्यांकन 7,684.87 करोड़ रुपये घटकर 5,60,173.42 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और एलआईसी का स्थान रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?