लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में पदक जीतने से चूकने वाले 20 खिलाड़ियों में प्रत्येक को 11 लाख रुपये देगी मैनकाइंड फार्मा

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 अगस्त दवा निर्माता कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने बुधवार को कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक पाने में पीछे रह गये 20 भारतीय खिलाड़ियों में प्रत्येक को 11 लाख रुपये की राशि देगी।

कंपनी ने कहा कि इन खिलाड़ियों को यह राशि उनके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को प्रोत्साहित करने की लिए दी जायेगी।

मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी खिलाड़ियों के सामने आने वाली कठिनाइयों को समझती है और उनकी भावना की सराहना करने के लिए आगे आई है।’’

कंपनी ने कहा कि महिला हॉकी टीम की सभी 16 खिलाड़ियों समेत, मुक्केबाज सतीश कुमार, पहलवान दीपक पुनिया, निशानेबाज सौरभ चौधरी और गोल्फर अदीति आशिक को 11-11 लाख रुपये दिए जायेंगे।

मैनकाइंड फार्मा के उप- चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि हर खेल में जीत नहीं बल्कि प्रयास मायने रखते हैं। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की है।’’

उन्होंने कहा ये खिलाड़ी बेशक पदक नहीं पा सके लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से हर किसी का दिल जीता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट