लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा ने खराब फ्लूइड पाइप बदलने के लिए 29,878 पिक अप वाहन वापस मंगाए

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस अगस्त वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने अपने ढुलाई वाहनों (पिक अप) के फ्लूड पाइप ठीक ढंग से नहीं लगे होने के संदेह के बीच उन्हें बदलने के लिए 29,878 इकाइयों को वापस मंगाया है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने जनवरी 2020 से फरवरी 2021 के बीच निर्मित कुछ ढुलाई वाहनों के खराब फ्लूड पाइप को बदलने और निरीक्षण के लिए इन वाहनों को वापस मंगाया है।

उसने बताया कि कंपनी अपनी ग्राहक-केंद्रित सोच को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में 29,878 वाहनों को वापस मंगा रही है।

एमएंडएम ने कहा, ‘‘ग्राहकों के लिए इन वाहनों का निरीक्षण और सुधार मुफ्त में किया जाएगा। अपने ग्राहकों के लिए परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के प्रयास में, कंपनी लगातार इस तरफ ध्यान दे रही है।’’

इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नासिक संयंत्र में तैयार कुछ वाहनों के डीजल इंजन को बदलने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?