लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा लाइफस्पेस पुणे में नयी आवासीय परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: February 21, 2021 13:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी रियल्टी कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड ने बताया कि वह पुणे में एक नयी आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग सात एकड़ जमीन में फैली परियोजना 'हैपीनेस्ट तथावडे' में 1,000 से अधिक आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा। परियोजना को दो चरणों में विकसित किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 600 से अधिक अपार्टमेंट होंगे।

महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स के मुख्य विपणन अधिकारी विरल ओझा ने कहा कि कंपनी ने पुणे में एक नयी आवासीय परियोजना शुरू की है।

उन्होंने कहा, "हम कुछ महीनों में निर्माण शुरू कर देंगे और इस नयी परियोजना के पहले चरण के लिए कब्जे 2025 के मध्य से मिलने लगेंगे।"

निवेश के बारे में पूछने पर ओझा ने कहा कि परियोजना की कुल लागत 500 करोड़ रुपये है, जिसमें जमीन और निर्माण लागत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना बैंकों/ एनबीएफसी से वित्त पोषित है और आंतरिक संसाधनों से भी इसके लिए पूंजी जुटाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार