लाइव न्यूज़ :

मार्च को समाप्त तिमाही में महिन्द्रा फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा आठ प्रतिशत घटकर 219 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फाइनेंशल सर्विसेज (महिन्द्रा फाइनेंस) का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 मार्च को समाप्त तिमाही में आठ प्रतिशत घटकर 219 करोड़ रुपये रह गया।

वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही का शुद्ध मुनाफा 239 करोड़ रुपये था।

महिंद्रा फाइनेंस ने एक बयान में कहा कि उसकी एकीकृत शुद्ध आय 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान पिछले साल की समान अवधि के 3,140 करोड़ रुपये से मामूली घटकर 3,038 करोड़ रुपये रही।

एकल आधार पर, वर्ष 2021 की जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा वर्ष दर वर्ष 32 प्रतिशत घटकर 150 करोड़ रुपये रहा, जबकि आय 1.4 प्रतिशत घटकर 2,638 करोड़ रुपये रह गयी।

पूरे वित्तवर्ष 2021 में, कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 28 प्रतिशत घटकर 780 करोड़ रुपये रहा और आय एक प्रतिशत घटकर 12,171 करोड़ रुपये रही।

महिंद्रा फाइनेंस ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 0.80 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट