लाइव न्यूज़ :

दोहा-शारजाह को भिवापुरी मिर्ची का है इंतजार, अब सब्जी भेजने की तैयारी में एआईएटीसीएल

By वसीम क़ुरैशी | Updated: August 4, 2020 17:57 IST

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल, नागपुर से लॉकडाउन शुरू होने तक कतर (सप्ताह में चार दिन) व एयर अरेबिया की उड़ानें संचालित थीं. इन दोनों फ्लाइट में करीब 3 टन सब्जियों का कार्गो भी होता था. सूत्रों के मुताबिक सब्जियोें में सर्वाधिक मात्रा विदर्भ की मिर्च की हुआ करती थी.

Open in App
ठळक मुद्दे हरा धनिया, पालक, मेथी आवला, भिंडी, टमाटर, कुंदरू, अदरक , लहसुन आदि भी भेजा जाता था. शारजाह में उज्बेकिस्तान, युगांडा, तुर्की से भी सब्जियां आयात की जाती हैं लेकिन शारजाह में बड़ी संख्या में लोगों को विदर्भ की मिर्च ज्यादा पसंद है. एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईएटीसीएल) सब्जियों के कार्गो के लिए भी काम करने की तैयारी कर रही है.

नागपुरः सऊदी अरब के दोहा और शारजाह में विदर्भ के भिवापुर की हरी मिर्च की कमी पड़ गई है. करीब चार माह से नागपुर से विदेशी उड़ान बंद रहने से शारजाह में कई लोग अपने व्यंजनों में यहां की मिर्च का छोंका नहीं लगा पाए हैं. अब उन्हें इस मिर्च के अलावा विदर्भ से आने वाली सब्जियों की कमी खल रही है.

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल, नागपुर से लॉकडाउन शुरू होने तक कतर (सप्ताह में चार दिन) व एयर अरेबिया की उड़ानें संचालित थीं. इन दोनों फ्लाइट में करीब 3 टन सब्जियों का कार्गो भी होता था. सूत्रों के मुताबिक सब्जियोें में सर्वाधिक मात्रा विदर्भ की मिर्च की हुआ करती थी.

इसके अलावा हरा धनिया, पालक, मेथी आवला, भिंडी, टमाटर, कुंदरू, अदरक , लहसुन आदि भी भेजा जाता था. बताया गया है कि शारजाह में उज्बेकिस्तान, युगांडा, तुर्की से भी सब्जियां आयात की जाती हैं लेकिन शारजाह में बड़ी संख्या में लोगों को विदर्भ की मिर्च ज्यादा पसंद है.

हाल ही में बकरों की फ्लाइट के लिए ग्राउंड हैंडलिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईएटीसीएल) सब्जियों के कार्गो के लिए भी काम करने की तैयारी कर रही है. फिलहाल 31 तक विदेशी उड़ानों पर पाबंदी है. सूत्रों के मुताबिक एआईएटीसीएल कतर के लिए कार्गो की ग्राउंड हैंडलिंग की तैयारी में है.

कतर एयरवेज नागपुर से दोहा के लिए एयबस 320 विमान संचालित किए जाते हैं. इसमें करीब 5 टन सब्जी भी लोड की जा सकती है. नागपुर से शारजाह के बीच चलने वाली एयर अरेबिया की फ्लाइट में भी सब्जियों के कार्गो का तकरीबन इतना ही लोड रहता है.मोबाइल व जनरल कार्गो भी काफी

नागपुर से कार्गो फ्लाइट के रूप में स्पाइसजेट की एक फ्लाइट भी नियमित है. रात 9.30 बजे आने वाली इस फ्लाइट में मोबाइल व जनरल कार्गो आता है. करीब एक घंटे बाद ये नागपुर से भी कार्गो लेकर रवाना होता है. सूत्रों के मुताबिक इस कार्गो सर्विस के लिए स्पाइसजेट बोम्बार्डियर क्यू4 100 विमान संचालित कर रही है.

टॅग्स :नागपुरउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो