लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने डेवलपर को एक साल के लिये 50 प्रतिशत प्रीमियम छूट की पेशकश की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 00:30 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये डेवलपर को रियल एस्टेट परियोजनाओं पर 31 दिसंबर 2021 तक प्रीमियम में 50 प्रतिशत छूट की पेशकश के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई बैठक को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें कहा गया है कि निर्माण परियोजनाओं में जो भी रियल्टी डेवलपर 50 प्रतिशत प्रीमियम छूट का लाभ लेगा उसे ग्राहकों की ओर से पूरा स्टांप शुल्क खुद भुगतान करना होगा।

मुख्यमंत्री उघव ठाकरे के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में इसकी जानकारी देते हुये कहा गया है कि मंत्रिमंडल का यह निर्णय दीपक पारेख समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। इस समिति का गठन कोविड- 19 महामारी के दौरान लगाये गये लॉकडाउन के बाद निर्माण क्षेत्र को कठिन परिस्थिति से उबारने के बारे में सुझाव देने के लिये किया गया था।

वक्तव्य में कहा गया है कि समिति ने निर्माण क्षेत्र में और अधिक निवेश आकर्षित करने और सस्ते मकान बनाने के बारे में अपनी सिफारिशें सौप दी है। इसमें कहा गया है कि किसी खास कंपनी अथवा परियोजना के मामले में अप्रत्याशित फायदा होने की स्थिति से बचने के लिये एक अप्रैल 2020 के दाम पर तैयार प्रीमियम छूट की गणना से होगी अथवा वर्तमान तैयार गणना जो भी अधिक होगी वह दी जायेगी।

विधानसभा में नेता विपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने हालांकि सरकार के बिल्डरों को 50 प्रतिशत प्रीमियम छूट देने के फैसले की आलोचना की है और कहा है कि इसका संपत्ति खरीदारों को कोई फायदा नहीं होगा। बल्कि इससे कुछ बिल्डरों को ही भारी फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?