लाइव न्यूज़ :

मुद्रा योजना: बिहार-बंगाल से कम मिला महाराष्ट्र को पैसा, लेकिन रोजगार के मामले में नंबर वन राज्य

By स्वाति सिंह | Updated: September 5, 2019 09:03 IST

साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना को लॉन्च किया था। इसके तहत बिना कोलैटरल के तीन श्रेणियों में शिशु (50,000 रुपये तक), किशोर (50,000 रुपये से पांच लाख रुपये तक) और तरुण (पांच लाख रुपये से 10 तक) लोन दिए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुद्रा योजना के तहत अप्रैल 2015 से दिसंबर 2017 के दौरान 1.12 करोड़ अतिरिक्त रोजगार सृजित हुए मोदी ने एंटरप्रेन्योरशिप और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा योजना शुरू की थी।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अप्रैल 2015 से दिसंबर 2017 के दौरान 1.12 करोड़ अतिरिक्त रोजगार सृजित किए गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री की मुद्रा योजना के तहत सिर्फ पांच राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल में कुल लोन का लगभग 70% दिया गया है, लेकिन रोजगार सृजन के मामले में निराशा मिली है। यह बात मुद्रा सर्वेक्षण की ड्राफ्ट रिपोर्ट से सामने आई है ।

रिपोर्ट के मुताबिक इनमे से चार तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार अतिरिक्त रोजगार सृजनकर्ताओं में से हैं, जिन्होंने लगभग 40% अतिरिक्त नौकरियां पैदा की हैं। लोन वितरण के मामले में महाराष्ट्र टॉप पांच राज्यों में नहीं है। महाराष्ट्र को कुल ऋणों में सिर्फ 4% की हिस्सेदारी ही हासिल हुई है बावजूद इसके यह अधिकतम 15% अतिरिक्त रोजगार उत्पन्न कर सका है। 

बता दें कि मोदी ने एंटरप्रेन्योरशिप और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा योजना शुरू की थी। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट की माने तो मुद्रा योजना के तहत बांटे गए लोन से सिर्फ 10 फीसदी नौकरियां का ही सृजन हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस ने इस रिपोर्ट में श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत श्रम ब्यूरो द्वारा आयोजित सर्वेक्षण का हवाला दिया है। बताया जा रहा है कि मुद्रा योजना के पांच लाभार्थियों में से सिर्फ कुछ ने ही इस अमाउंट से नया बिजनेस शुरू किया जबकि अन्य ने पुराने बिजेनस में यह पैसा लगाया।

यहां कुल 1.12 करोड़ नौकरियों में से लगभग आधे (51.06 लाख) 'स्व-रोजगार या कामकाजी मालिक' वाली श्रेणी में थे, जिसमें बिना वेतनवाले परिवार के सदस्य भी शामिल हैं, जबकि 60.94 लाख नौकरियां 'कर्मचारी या काम पर रखे गए कर्मचारी' वाली श्रेणी में थीं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं