लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्य प्रदेश संभावनाओं का प्रदेश, सीएम मोहन यादव बोले- महाराष्ट्र से रहा है दिल का रिश्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2025 16:08 IST

प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली जीआईएस के लिए मुख्यमंत्री ने उद्योग समूहों को किया आमंत्रित। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुणे में हुए इंटरैक्टिव सेशन में निवेशकों और उद्योगपतियों से किया संवाद।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उद्योगपति का है महत्वपूर्ण योगदान।प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को आकार देने उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहे हैं उद्योगपति।प्रदेश में उद्योग जगत को श्रमिक समस्या सहित अन्य कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता।

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट"के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में हुए इंटरेक्टिव सेशन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। प्रदेश में वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया है। औद्योगिक विकास की गति को तेज कर प्रदेश को आर्थिक रूप से अधिक उन्नत और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से निवेश-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचे और कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मध्यप्रदेश, अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के साथ, निवेशकों के लिए एक आकर्षक केन्द्र के रूप में उभर रहा है। हमारी व्यापार- व्यवसाय की राजधानी इंदौर ने स्वयं को स्वच्छता की राजधानी के रूप में भी स्थापित किया है। पीथमपुर और मंडीदीप प्रदेश ही नहीं देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुए हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, फार्मा, पर्यटन, आईटी,सहित सभी क्षेत्रों में सुगम एवं आकर्षक नीतियां विकसित की गई हैं। राज्य के विभिन्न अंचलों में निवेश प्रोत्साहन के लिए देश के शहरों में जाकर उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ इंटरैक्टिव सेशन आयोजित गए हैं। पुणे का सत्र भी इसी क्रम की अगली कड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

"ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" पर सरकार विशेष रूप से दे रही है ध्यान 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग जगत को श्रमिक समस्या सहित अन्य कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। स्वयं के कार्य पर एकाग्रता के साथ ध्यान देना प्रदेशवासियों का विशेष गुण है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का विचार सरकार और समाज में रचा बसा है। सूचना प्रौद्योगिकी संसाधनों से प्रबंधन के वर्तमान दौर में मध्यप्रदेश में उद्योगों का संचालन अधिक सरल और सुगम हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उद्योग समूहों और मध्यप्रदेश के संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उद्योगपति का देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान है।

यदि सेना का जवान सीमा पर देश की रक्षा करता है तो उद्योगपति अपने कौशल प्रबंधन के आधार पर देश को समर्थ-समृद्ध और वैभवशाली बनाने में अपना योगदान देता है। उद्योग समूह रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। 

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का एतिहासिक रूप से रहा है आत्मीय संबंध 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का महाराष्ट्र से दिल का रिश्ता है। पुणे का मौसम मध्यप्रदेश से मिलता-जुलता है। मालवा के सभी देव स्थान महाराष्ट्र के साथ जुड़े हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति शिवाजी, सिंधिया, होल्कर, पेशवा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी ने सुशासन, शौर्य, कौशल संवर्धन के साथ ही धर्म के क्षेत्र में अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किए। पांच जिलों में विस्तारित उनका राज्य देश में सुशासन का आदर्श बना।

प्रदेश में आने वाले सभी उद्योगों का है स्वागत 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामय: के भाव के अनुसार अन्य प्रदेशों और देशों से आने वाले उद्योगों का स्वागत और सबके कल्याण एवं प्रगति की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सत्र प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को आकार देने और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे।

ब्रिजस्टोन के हिरोशी योशिजाना ने की मध्यप्रदेश की प्रशंसा

ब्रिजस्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हिरोशी योशिजाना  ने भी  सत्र में अपने अनुभव और सुझाव साझा करते हुए कहा कि देश में मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति, प्रदेशवासियों का कौशल, कर्मठता और व्यवहार तथा शासन की सहयोगी कार्यप्रणाली प्रदेश को उद्योग अनुकूल बनाती है।

मध्यप्रदेश  निवेश के लिए एक आदर्श स्थान : अध्यक्ष पिनेकल मेहता

पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड पीथमपुर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री सुधीर मेहता ने पुणे में इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सेशन के अवसर पर मध्यप्रदेश में अपने व्यावसायिक अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए एक आदर्श स्थान है। मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां दुनिया के किसी भी हिस्से से आने वाले निवेशकों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि यह राज्य बीमारू श्रेणी से निकलकर एक विकसित राज्य के रूप में उभरा है। मध्यप्रदेश की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एवं ईज ऑफ लिविंग' नीतियां निवेशकों को आकर्षित करती हैं। मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतरीन है। आप कभी भी, कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। यहां निवेशकों के लिए विश्वसनीय माहौल और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं। राज्य में आपकी जरूरतें पूरी करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहता है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने मध्यप्रदेश की खूबियों पर दिया प्रस्तुतिकरण 

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग और एमएसएमई श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने एडवांटेज एमपी और राज्य में निवेश के अवसरों पर प्रकाश डाला। अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  श्री संजय दुबे ने आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम सेक्टर में निवेशकों को राज्य की नीतियों और परियोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पर्यटन विभाग श्रीमती बिदिशा मुखर्जी पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के अवसरों की जानकारियां दींl इस अवसर पर विकसित भारत - विकसित मध्यप्रदेश पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे रोड-शो के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश के लिये वन-टू-वन चर्चा कर प्रदेश में निवेश के अवसर और संभावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औ़द्योगिक विकास के लिये दी जा रही सुविधाओं और सहज, सरल, उद्योग नीति की विशेषताओं से उद्योगपतियों को अवगत कराया।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradeshभोपालमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?