लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने अप्रैल-सितंबर में 3,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचीं

By भाषा | Updated: October 10, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर रियल्टी फर्म मैक्रोटेक डेवलपर्स ने बेहतर मांग पर अप्रैल-सितंबर के दौरान 3,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची हैं। कंपनी को इस वित्त वर्ष में 9,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दूसरी छमाही में अपनी बिक्री बुकिंग दोगुनी होने की उम्मीद है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक मुंबई की मैक्रोटेक डेवलपर्स 'लोढ़ा' ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करती है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि जुलाई-सितंबर में बिक्री बुकिंग पिछली तिमाही से दोगुना होकर 2,003 करोड़ रुपये हो गई, जिससे इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल बिक्री बुकिंग 2,960 करोड़ रुपये हो गई।

लोढ़ा ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि हम 2021-22 वित्त वर्ष में लगभग 9,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी