लाइव न्यूज़ :

इनहेलर इस्तेमाल की सही तकनीक के बारे में बताने को ल्यूपिन ने डिजिटल अस्थमा मंच शुरू किया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून प्रमुख दवा कंपनी ल्यूपिन ने सोमवार को मरीजों को इनहेलर का उपयोग करने की सही तकनीक के बारे में मार्गदर्शन करने के लिए अपना डिजिटल अस्थमा एजुकेटर प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की।

नया मंच, ल्यूपिन के लंबे समय से चल रहे प्रमुख कार्यक्रम, ‘जॉइंट एयरवेज इनिशिएटिव’ (जेएआई) के तहत सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए नवीनतम पहल है।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि ल्यूपिन ने अपना डिजिटल अस्थमा एजुकेटर प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह मंच इनहेलर के उपयोग के सही तरीके के बारे में अस्थमा रोगियों का मार्गदर्शन करता है।

ल्यूपिन ने कहा, अनुमान के मुताबिक, भारत में बच्चों सहित लगभग 3.5 करोड़ लोग अस्थमा से पीड़ित हैं।

कंपनी ने कहा कि हालांकि अस्थमा का कोई इलाज नहीं है, लेकिन उचित उपचार, सतर्कता, दवा अनुपालन और नियमित चिकित्सा जांच से इसे नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें